Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्‍ट्रीय लोक अदालत 10 अप्रैल को

राष्‍ट्रीय लोक अदालत 10 अप्रैल को

फिरोजाबाद। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज (सी.डि.) सीमा कुमारी ने बताया है कि अध्यक्ष जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में 10 अप्रैल को प्रातः10 बजे से न्यायालय प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजस्व, दीवानी, फौजदारी के सभी न्यायालय उपस्थित होंगे। इनके द्वारा मुख्यतः मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद धारा 138 एन आई एक्ट, उत्तराधिकार, वैवाहिक वाद, श्रम, राजस्व, चकबंदी, नकल अध्यादेश, बैंक व मोबाइल कंपनी के बकाया, विद्युत बांट माप अन्य लघु फौजदारी वाद का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के द्वारा कराया जाएगा।