Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

इटावा। पंचायत चुनाव आते ही बदमाश और दबंग सक्रिय हो गए है।लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनसे निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखे है।पंचायत चुनाव में गड़बड़ी के उद्देश्य से आया 2006 से हत्या का आरोपी 15 साल से फरार 25 हजार का इनामी गैंगस्टर को इटावा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है।जिसका जिला अस्पताल इटावा में इलाज चल रहा है।
थाना इलाके के जलालपुर इलाके का रहने वाले बदमाश गोपाल पर 25 हजार का इनाम घोषित था।गोपाल हत्या के मामले में बांछित है और 2006 से फरार चल रहा था।इकदिल पुलिस और एस ओ जी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गोपाल बस से उतर कर अपने गांव की तरफ जा रहा है।जिस पर पुलिस ने घेराबंदी की।पुलिस से घिरा देख गोपाल ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया।गोली इकदिल पुलिस इंस्पेक्टर की गाड़ी में लगी।पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्रवाई की जिसमे बदमाश को पैर में गोली लगी।गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया व इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।गैगस्टर गोपाल की पुलिस 15 साल से तलाश कर रही थी।गोपाल पहचान बदलकर डबल डेकर बस का ड्राइवर बन गया था।पुलिस अब गोपाल के ऊपर पहचान छिपाने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने को लेकर 420 का मुकदमा भी पंजीकृत किया है।गोपाल पंचायत चुनाव में गड़बड़ी के उद्देश्य से गांव आया था जिसके इस इरादे को पुलिस ने नाकामयाब कर दिया।