Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शराब बीयर के साथ दो दबोचे

शराब बीयर के साथ दो दबोचे

हाथरस। जनपद की पुलिस द्वारा पंचायत चुनावों के चलते अपराधियों शराब तस्करों खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना मुरसान पुलिस द्वारा अलग.अलग स्थानों से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है।
मुरसान पुलिस के मुताबिक पुलिस द्वारा कुलदीप राणा पुत्र प्रेम सिंह राणा निवासी गांव नगला गजुआ से 25 कैन बीयर, 25 पाउच अंग्रेजी शराब तथा 40 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए हैं। जबकि अजय कुमार पुत्र शिवराम सिंह निवासी गांव नगला अनी से 43 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए गए हैं। उक्त लोगों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा, एसआई सौदान सिंह, रूपकिशोर, धीरेंद्र कुमार तथा सिपाही आशुतोष व मुनेंद्र भाटी शामिल थे।