Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 173 क्वार्टरों के साथ दो शराब तस्करों किया गिरफ्तार

173 क्वार्टरों के साथ दो शराब तस्करों किया गिरफ्तार

हाथरस। शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सदर पुलिस एवं थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा अलग-अलग दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त के दौरान कार्यवाही करते हुये 128 क्वार्टर देशी शराब के साथ अशोक उर्फ हिन्डोली पुत्र गंगाराम निवासी अम्बेडकर पार्क लाला का नगला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राठी, एसआई राजेश कुमार यादव, है.का.अफसर खाँ थे।जबकि थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुये 45 क्वार्टर देशी शराब के साथ विपिन कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी धातरा कलां को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र, एसआई महताब हसन, है.का. संदीप राघव, सिपाही सौरभ सिहं, रिंकू सिंह थे।