Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविरों का आयोजन 14 व 23 अप्रैल को

विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविरों का आयोजन 14 व 23 अप्रैल को

कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील सभागार अकबरपुर में दिनांक 14 अप्रैल 2021 को 11 बजे व नगर पंचायत अकबरपुर में दिनांक 23 अप्रैल 2021 को 12 बजे विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया है। जिसमें सुलह समझौते से वादों का निस्तारण के फायदे तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रमोचित 10 स्कीम पर जानकारी दी जायेगी। यह जानकारी अकबरपुर तहसीलदार संजय कुशवाहा ने दी है।