Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मोबाइल टावर में लगी आग

मोबाइल टावर में लगी आग

हाथरस। कोतवाली सदर इलाके के चूना वाला डंडा के निकट स्थित गोपी गंज में मोबाइल फोन का एक टावर लगा हुआ है। यहां पर आज सुबह करीब चार बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और टावर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने टॉवर से निकलते हुए धुंए और आग की लपटों को देखा तो वह घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। इतने में ही किसी ने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया। लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग लगभग बुझ गई। फायर ब्रिगेड ने यहां पर पहुंच कर आग पर पूरी तरह से काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।