Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सौरभ महेश गुप्ता हाथरस रत्न की उपाधि से सम्मानित

हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सौरभ महेश गुप्ता हाथरस रत्न की उपाधि से सम्मानित

हाथरस। भारतीय सेना में कई वर्ष अपनी हड्डी रोग की सफल चिकित्सा सेवाएं देने के बाद शहर के बैनीगंज स्थित सरस्वती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर के हड्डी रोग विशेषज्ञ मेजर डॉ. सौरभ गुप्ता द्वारा हड्डी रोग के जटिल से जटिल बीमारियों के उत्कृष्ट इलाज व सफल ऑपरेशन करने पर आज पूर्व सैनिक संगठन के प्रमुख जिला पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सौरभ महेश गुप्ता का शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर हाथरस रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया है। कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित सादा अभिनन्दन समारोह में सम्मान से गदगद डॉ. सौरभ महेश गुप्ता ने कहा कि उनकी चिकित्सकीय सेवाएं प्रत्येक सैनिक, पूर्व सैनिक, गरीब, असहाय व्यक्ति के लिए बहुत ही मददगार रहती हैं। उन्होंने सैनिक संगठन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के मुख्य संरक्षक सूबेदार मेजर रामवीर सिंह ने की। जबकि मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक एवं सरस्वती हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एमसी गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि सर्जन डॉ. अंकुल मित्तल व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति गोयल थीं। जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मुकेश चंद्रा द्वारा किया गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष कैप्टन राजेन्द्र सिंह, महासचिव सूबेदार महीपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हवलदार सुभाष चंद्र राना तथा सदस्य हवलदार गंभीर सिंह ने सभी मंचासीन अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया तथा कहां कि पूर्व सैनिकों व उनके परिवार वालों के लिए जनपद में सुविधाओं का अभाव है तथा अनेक समस्याएं भी उठाई हैं जिनको शासन और प्रशासन स्तर पर पहुंचा कर उनके समाधान की आवश्यकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूनुस खान, सूरज, भुवनेश शर्मा, आरिफ खान, अमन, अनुराधा आदि का भी सहयोग सराहनीय रहा।