Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शातिर तमंचा सहित दबोचा

शातिर तमंचा सहित दबोचा

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक शातिर को एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है और पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम दीपू पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम चन्दपा बताया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राठी, एसआई जयप्रकाश यादव व सिपाही अभिमन्यू शामिल थे|