Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रायफल व तमंचों के साथ 3 दबोचे

रायफल व तमंचों के साथ 3 दबोचे

सादाबाद। पुलिस कप्तान के निर्देश पर जनपद की पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 तमंचा व एक राइफल बरामद की गई है। कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर आरोपी जमील पुत्र बेदारी खां निवासी गांव बरोस को गिरफ्तार किया गया है और इसके कब्जे से एक रायफल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जबकि अभियान के तहत सत्य प्रकाश पुत्र हरिश्चंद्र निवासी गांव गीगला व जीनू पुत्र जयकिशोर निवासी मीतई थाना चंदपा को गिरफ्तार किया गया है और इन दोनों से भी एक-एक तमंचा व दो-दो कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया, एसआई मुन्नालाल, हेड कांस्टेबल हरिओम व सिपाही रिंकू यादव, राकेश कुमार, विकास बाबू शामिल थे।