Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बुखार ने ले ली वृद्धा की जान,झोला छाप पर आरोप

बुखार ने ले ली वृद्धा की जान,झोला छाप पर आरोप

हाथरस।  हाथरस जक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर के उपचार के बाद वृद्ध महिला की हालत बिगड़ी तो उसको बांगला जिला अस्पताल लाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वृद्ध महिला का उपचार गांव का ही एक झोलाछाप डॉक्टर कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी 62 वर्षीय कुसमा देवी पत्नी अमर सिंह की दो दिन पूर्व हालत बिगड़ी तो उसको तेज बुखार होने के कारण गांव के ही डॉक्टर पर उसे ले गए। झोलाछाप डॉक्टर द्वारा उसे उपचार दिया गया। बुखार नहीं उतरा और उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसको दूसरे किसी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे बागला जिला अस्पताल लेकर आए यहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।