कानपुर नगर। बर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेन्टिंग ब्रश फैक्ट्री में देररात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गया। जिसके चलते आसपास रहने वालों में दहशत फैल गई।। वही फैक्ट्री के अंदर रह सूपरवाईजर ने किसी तरह बाहर भाग कर से अपने आप को सुरक्षित किया। और पुलिस को सूचना दी। वही आग लगने की जानकारी होने पर पुलिस व दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुपरवाइजर संतराम ने बताया कि कानपुर के बर्रा.2 में कंपनी बाग इलाके के निवासी सतेंद्र प्रकाश की दि रेव्रू ब्रश कंपनी के नाम से कारखाना चलता हैं।हर दिन की तरह कल शाम को फैक्ट्री बंद करने के बाद सभी अपने घर चले गए।वही संतराम फैक्ट्री के अंदर बने कमरे में जाकर लेट गया। देर रात के बाद अचानक बिजली के मीटर के पास से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर कमरे से बाहर आया तो उसने देखा कि कारखाने के अंदर आग लग गई है और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे कारखाने को घेर लिया। उसने फैक्ट्री के पीछे वाले गेट से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई और जानकारी पुलिस तथा फैक्ट्री मालिक को दी। संतराम ने बताया की कारखाने के अंदर रखा हुआ सारा माल जलकर खाक हो गया है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में लगी आग को बुझा दिया गया है। प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिली है उसके अनुसार शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री के अंदर रखा हुआ सामान पूरी तरह से जल गया है।
गोविन्द नगर निवासी राघवेन्द्र के अनुसार रात मे खाना बनाते वक्त लीकेज सिलेंडर मे आग लग गई थी। पर आसपडोस के लोगो ने मिलकर आग पर काबू पा लिया ,किसी तरह की कोई जनहानि नही हुई।
किदवई नगर थाना क्षेत्र के ओ ब्लॉक स्थित फोम के गोदाम में लगी भीषण आग देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। और धू.धू कर जलने लगी। इस दौरान आग ने घरेलू सिलेंडर को अपनी आग की लपटों में ले लिया वही कुछ देर बाद सिलेंडर फटने से मौके पर हड़कंप मच गया। वही काफी देर से क्षेत्री लोगो ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया मगर असफल रहे। जिसके बाद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। वही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुँची व आग को काबू करने में जुटी रही कई घंटो बाद आग को बुझाया गया ।क्षेत्रिय लोगो के मुताबिक गोदाम के बाहर एक अवैध रूप से किचन बनाया गया था जिसमें देर रात अचानक आग लग गई है। वही पूरे मामले की जांच दमकल विभाग और पुलिस कर रही है। आग लगने का मुख्य कारण क्या था या फिर कर्मचारियों की थी। लापरवाही इसका पता लगाया जा रहा है।
Jansaamna