Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा का शुभारम्भ

निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा का शुभारम्भ

फिरोजाबाद। कोरोना के समय लोगो की मदद के लिये खाटू श्याम परिवार ने सोमवार से निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा प्रराम्भ की है। खाटू श्याम मंडल के सदस्य गोपाल उपाध्याय ने बताया कि कोरोना के समय मरीज के परिजनों को आक्सीजन सिलेंडर के लिये परेशान ना होना पडे। इसके लिये खाटू श्याम परिवार मंडल के सहयोग से शहर की जनता को निःशुल्कऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा। जिसके लिये ऑक्सीजन सिलेंडर लेने वाले व्यक्ति को सिलेंडर की रशि जमा करानी होगी। खाली सिलेंडर वापस करने पर जमा राशि को वापस कर दिया जायेगा। ऑक्सीजन सिलेंडर के लिये लोग गंज मोहल्ला स्थित कार्यालय पर संजय दत्त मित्तल से संपर्क कर सकते है। इस दौरान धीरज अग्रवाल, आशीष नागर एवं खाटू श्याम परिवार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।