Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घर-घर दस्तक दे रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घर-घर दस्तक दे रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग का हाउस टू हाउस सर्वे अभियान बुधकार को शुभारंभ हुआ। ग्रामीण अंचलों में चलाई गई इस अभियान के पहले दिन आशाओं, संगिनी बहनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने घर-घर जाकर सामान मरीजों की जांच की। उसके बाद उन्हें घर पर ही दवाएं उपलब्ध कराई। वहीं सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संग चलाए जा रहे अभियान का निरीक्षण कर जायजा लिया। हाउस टू हाउस अभियान के पहले दिन सभी आशाएं, संगिनी बहनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सामान्य मरीज जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार खोज में निकल पड़ी। प्रत्येक आशा ने अपने लक्ष्य के अनुसार घर-घर जाकर अपने कार्य को अंजाम दिया। डोर टू डोर जाकर मरीजों की जांच की। साथ ही उसके बाद उन्हें संबंधित बीमारियों की दवाएं उपलब्ध कराई। अभियान के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ.प्रताप सिंह ने बताया कि यह अभियान सभी नौ ब्लॉकों फिरोजाबाद, जसराना, शिकोहाबाद, अरांव, एका, हाथवंत, टूंडला, नारखी, मदनपुर के सभी गांव में पांच दिन तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान जो भी गंभीर रूप से व्यक्ति बीमार मिलेगा उसकी सूची तैयार करके आशा अपने संबंधित एमओआईसी को सौंपेगी। इसके पश्चात सभी जिम्मेदारी एमओआईसी की होगी तथा संबंधित मरीज की चिकित्सा आशा द्वारा संपन्न कराई जाएगी। पहले दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीता कुलश्रेष्ठ एवं जिला सर्विलांस अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने पहले दिन ही विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर हाउस टू हाउस सर्वे की जानकारी ली। वहीं आशाओं को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए।