Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, घायल

जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, घायल

फिरोजाबाद। जमीनी विवाद को लेकर थाना पचोखरा क्षेत्र में गांव के दबंग ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक का मेडिकल कराया गया। निवासी आनंदपुर सुरेश पुत्र भरत सिंह खेत पर जा रहा था। उसी समय गांव के ही दबंग ने उसे पकड़ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उस पर तमंचे से फायर कर दिया गया। पेट में गोली लगने से वह वहीं पर गिर पड़ा। उसके गिरते ही हमलावर वहां से भाग गया। तमंचे से फायर करते ही वहां सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही सुरेश के परिजन मौके पर पहुंच गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भी आ गए। घटना की थाने में तहरीर दी गई है। गोली मारने के पीछे जमीनी विवाद बताया गया। पुलिस द्वारा घायल का मेडिकल कराया गया।