Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहर के कई हिस्सों में लाॅकडाउन का बन रहा मजाक

शहर के कई हिस्सों में लाॅकडाउन का बन रहा मजाक

फिरोजाबाद। सोमवार को शहर के थाना उत्तर क्षेत्र नगला करन सिंह कोटला रोड पर रूक रूक कर जाम की स्थिति रही। जहां ऑटो में सवारियां ठसाठस भरकर निकलीं तो वहीं वाहन चालकों का निरंतर आना जाना रहा। ऐसे में सवाल यह है कि क्या इसी तरह हो रहा सोशल डिस्टेसिंग का पालन। फिलहाल यहां के हालात थाना पुलिस की सख्ती पर सवालिया निशान खड़ा करते दिख रहे है। ऐसा नजारा शहर के कई क्षेत्रों में बना है। लाॅकडाउन लगा जरूर है पर इसको लेकर सख्ती नजर नहीं आ रही है। क्या सिर्फ दुकानें बंद होने से ही कोरोना दूर भागेगा, ऐसी चर्चायें लोगों के बीच सुनने को मिली।