Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तेज आधी और बरसात से मौसम हुआ सुहावना

तेज आधी और बरसात से मौसम हुआ सुहावना

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में अचानक आई तेज आंधी और बरसात से मौसम सुहावना हो गया। वहीं लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।  शाम लगभग साढ़े तीन बजे तेज हवाओं के साथ आंधी चली। कुछ देर बाद रिमझिम बूंदाबादी के साथ बरसात शुरू हो गई। लगभग 20 मिनट की बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। वहीं आंधी के कारण शहर में लगे होर्डिग्स उड़ गये। वहीं सड़क पर चल रहे राहगीर अपने आपको धूल भरी आधी और बरसात से बचाने के लिए लाॅकडाउन में बंद पड़ी दुकानों की टीनशेड का सहारा लेते नजर आए। वहीं लोगों मई के महीने में गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई।