Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान दुकान खोलने वाले दुकानदारों पर प्रशासन हुआ सख्त

कोरोना क‌र्फ्यू के दौरान दुकान खोलने वाले दुकानदारों पर प्रशासन हुआ सख्त

इटावा। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे दुकाने खोलने बालो को अब पुलिस न रोकेगी न टोकेगी न समझएगी बल्कि फ़ोटो खींचकर उसके खिलाफ महामारी अधिनियम सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करेगी। दुकाने बंद कराने को लेकर पुलिस रोज दौड़ती है। लेकिन पुलिस के हटते ही दुकाने फिर खुल जाती है। इसे देखते हुए पुलिस ने अपनी रणनीति बदल ली है। अब पुलिस किसी दुकानदार को समझाने में समय बर्बाद नही करेगी। बल्कि कोरोना कर्फ्यू का उललंघन करने बाले दुकानों की मोबाइल फोन से फ़ोटो खींचकर पुलिस कर्मी चले आएंगे। कोतवाली जाकर उक्त दुकाने के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराएंगे|