Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दादी परिवार कोरोना से पीड़ित परिवारों के लिए निशुल्क उपलब्ध करा रहा भोजन व आक्सीजन सिलेंडर

दादी परिवार कोरोना से पीड़ित परिवारों के लिए निशुल्क उपलब्ध करा रहा भोजन व आक्सीजन सिलेंडर

कानपुर नगर। संस्था द्वारा कोरोना से पीड़ित परिवारों के लिए निशुल्क भोजन सेवा तथा प्लाज्मा डेटा बैंक का संचालन हो रहा है जिसमें अब तक दादी परिवार कोरोना पीड़ित परिवारों तक लगभग 3760 भोजन थाली उनके घरों तक निशुल्क पहुँचा चुका है। दादी भोजन थाली 254 मरीजों को होम डिलीवरी भेजीं गई तथा प्लाज्मा डेट बैक से दान करवा कर मरीजों का जीवन बचाने में सहयोग कर रहीं हैं। हम निरंतर प्लाज्मा डेटा बैंक को बढ़ा रहे हैं। प्लाज्मा डोनर का लगातार रजिस्ट्रेशन करवा रहे है हमारी संस्था प्रयासरत हैं कि जितना संभव हो इस आपदा काल में पीड़ितों की सहायता कर सकें। आप सबकी प्रेरणा, उत्साहवर्धन एवं सुझावों से प्रेरित होकर संस्था ने आक्सीजन सिलेंडर जन सेवार्थ आज से निशुल्क संचालित करने का शुभारंभ किया है। जिसमें 10 आक्सीजन सिलेंडर 10 लीटर के जो जरूरतमंदों को आकस्मिक सहायता के लिये उपलब्ध करायेगी। अखिल खेतान अध्यक्ष श्री नाथ जालान महामंत्री, पदम जालान, रोहित तुलस्यान, आशीष गोयल, ज्ञानेन्द्र विश्नोई, सुनील जालान आदि व्यवस्था कर रहें हैं।