Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान का भुगतान न होने पर डीएम जताई नाराजगी

किसान का भुगतान न होने पर डीएम जताई नाराजगी

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने रनियां में स्थित गेंहू क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने अश्विनी कुमार नामक व्यक्ति से बात की जो वह कृषक थे। और उन्होंने अपना गेंहू क्रय केन्द्र पर क्रय किया था। लेकिन अभी तक उनके पैसे का भुगतान नही हुआ है। इस पर उन्होंने तहसीलदार अकबरपुर संजय सिंह को सोमवार तक इस सम्बन्ध में सारी रिपोर्ट लेकर अवगत कराने को कहा, उन्होंने गेंहू खरीद केन्द्र की अव्यवस्था पर अत्यन्त निराशा व्यक्त की और उन्होंने आदेशित करते हुए कहा कि यहां की व्यवस्थाओं को शीघ्र अतिशीघ्र सुधार लिया जाये।