Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजसेवी संगठनों ने गरीबों को बांटे भोजन के पैकेट

समाजसेवी संगठनों ने गरीबों को बांटे भोजन के पैकेट

फिरोजाबाद। समाजसेवी संगठनों द्वारा लाॅकडाउन के दौरान गरीब, साधु संत और जरूरतमंद लोगों को भोजन का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भारतीय सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में नवमंे दिन संस्था अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में फाउंडेशन की टीम ने जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया। टीम में अजय अग्रवाल, देवराज राठौर, राजेश जैन, नीरज राठौर, बंटू राठौर, श्याम सुंदर शर्मा, सौरभ प्रजापति, मनु गुप्ता, गौरव यादव, हरी किशन प्रजापति, शंकर प्रजापति आदि का सहयोग रहा।