Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मोहम्मदाबाद नाले में पत्नी और बच्चों के साथ गिरा युवक, घायल

मोहम्मदाबाद नाले में पत्नी और बच्चों के साथ गिरा युवक, घायल

टूंडला। मंगलवार सुबह बाइक द्वारा आगरा से अवागढ़ पत्नी और बच्चों के साथ जा रहा युवक मोहम्मदाबाद मोड़ पर आगे चल रहे वाहन को बचाने के चक्कर में नाले में गिर गया। हादसे में चारों लोग घायल हो गए।सकरौली एटा निवासी सत्यभान पुत्र विजय सिंह आगरा के मोती महल में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। सुबह करीब 11 बजे वह बाइक द्वारा पत्नी और दो छोटे बच्चों को साथ लेकर ससुराल अवागढ़ जा रहे थे। तभी मोहम्मदाबाद मोड़ पर आगे चल रहे वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में चारों बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती करा दिया।