Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अलग-अलग हुए सडक हादसों में मासूम सहित तीन लोगों की मौत

अलग-अलग हुए सडक हादसों में मासूम सहित तीन लोगों की मौत

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों के शवों को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।  रामगढ़ क्षेत्र के रविदास नगर सैलई के समीप निवासी नेमसिंह उर्फ बब्लू का तीन वर्षीय पुत्र आदेश अपने घर के समीप खेल रहा था। उसी दौरान एक टैक्टर टोली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर लोगों को हुजूम लग गया। उन्हीं में से किसी नें घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरी घटना में थाना जसराना क्षेत्र कुतुकपुर के समीप बाइक सवार दो लोग सामने खडी एकटैक्टर टोली से टकरा गये। जिससे दोनो बाइक सवारों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त जनपद आगरा के बरहन क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय सतेन्द्र पुत्र राकेश कुमार, दूसरे की शिनाख्त हाथरस क्षेत्र इग्लास निवासी 27 वर्षीय रवि पुत्र होरीलाल के रूप में की गयी। पुलिस ने बताया कि जाॅच में पता चला कि दोनो लोगों बाइक द्वारा की रिस्तेदारी में जा रहे थे। परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।