Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत

विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत

फिरोजाबाद। अलग-अलग स्थानों पर विषाक्त सेवन से दो लोगों अचेत हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना नारखी के पचवान निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार पुत्र सुरेश ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में इसी थाना क्षेत्र निवासी आशीष कुमर पुत्र रामखिलाडी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी भी हालत खराब हो गयी। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।