Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनावों पर की चर्चा

कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनावों पर की चर्चा

फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी की एक बैठक जसराना विधानसभा में दुर्गा मैरिज होम पर आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं जिले के प्रभारी प्रकाश प्रधान एवं प्रदेश सचिव प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।जिले के प्रभारी प्रकाश प्रधान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा नाकामियों को जनता तक पहुंचाना है और आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में सरकार बनानी है। मुनेंद्र पाल राजपूत एवं जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि अगर हम 2022 में चूक गए तो फिर कम से कम 30 साल तक हम सरकार नहीं बना पाएंगे।इसलिए हमें लोगों के दिलों में कांग्रेस पैदा करनी है और यह तभी संभव है जब हम उनके सुख दुख में उनका साथ दें। आज जिस तरह से कोरोना चल रहा है उसमें कोई भी पार्टी लोगों की मदद नहीं कर रही है जबकि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहा है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, जिला उपाध्यक्ष विपिन धारिया, जिला प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला महासचिव दुष्यंत कुमार धनगर, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव, जसराना ब्लॉक अध्यक्ष विभूति सिंह बघेल, हाथवंत ब्लॉक अध्यक्ष भीकम सिंह पथरिया, एका ब्लॉक अध्यक्ष अंकेश यादव, वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी हेमलता राजपूत, वीरभान सिंह राजपूत, प्रदीप कुमार, पवन कुमार यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, राम महेश बघेल, पवन कुमार कुलश्रेष्ठ, दिनेश चंद्र वशिष्ठ, अशोक कुमार वर्मा, संजय यादव, गजराज सिंह राजपूत, विजेंद्र सिंह कठेरिया, राजन सिंह यादव, जाहर सिंह कुशवाह, हर्ष प्रताप सिंह, दिलीप कुमार, अजय यादव, प्रशांत गुप्ता, रानू जादौन, विपिन गुप्ता, कायम सिंह, सर्वेश कुमार, रंजीत सिंह कठेरिया, कुलदीप यादव, अजय यादव आदि लोग उपस्थित थे।