Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस के(INTUC )नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूलमाला से किया स्वागत

कांग्रेस के(INTUC )नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूलमाला से किया स्वागत

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव बोस का घर संसार बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर माला पहनाकर स्वागत किया गया।जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने रामखिलाड़ी यादव बोस को जिम्मेदारी देने पर उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजकुमार तिवारी का धन्यवाद देते कहा कि इससे जिले में कांग्रेस पार्टी और भी मजबूत होगी। अधिक से अधिक लोगों को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। मजदूरों की समस्याओं के निवारण हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिला प्रवक्ता मनोज भटेले ने कहा कि कांग्रेस परिवार में नये पदाधिकारी अपना कार्य पूरी कर्मठता के साथ एवं ईमानदारी के साथ करेंगे, ऐसा हमे विश्वास है। उनके पदाधिकारी बनने से कांग्रेस पार्टी को जिले में मजबूती मिलेगी। स्वागत करने में जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, महासचिव दुष्यन्त धनगर, ब्लॉक् अध्यक्ष रामशंकर राजौरिया, रामकुमार रावत, विपिन चौहान, अखिलेश शर्मा, चंद्रप्रकाश यादव, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।