Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भोजनालयों की समय सीमा बढ़ाने की मांग

भोजनालयों की समय सीमा बढ़ाने की मांग

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापर मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने ढाबा एवं भोजनालयों की समस्याओं को लेकर एक पत्र नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस उपाधीक्षक के नाम भेजा है। जिसमें उन्होने सरकार के द्वारा कोविड-19 के अनलाॅकडाउन मे ढाबों एवं भोजनालयों का समय सुबह 12 बजे से रात्री दस बजे तक होम डिलीवरी करने की सुविधा देने की मांग की है। मांग करने वालों में शीलमणि शर्मा, अनुपम शर्मा, शुभम राजपूत, आसिम खान, भरत तिवारी, राजेश अग्रवाल, दुष्यन्त यादव, देश दीपक यादव, राकेश गुप्ता, शिवांशु शर्मा, सुधीर वाष्र्णेय, सुनील जैन, राजकुमार यादव, अमित, शिवम् गुप्ता आदि रहे।