Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क पर व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

सड़क पर व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

फिरोजाबाद। रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। रामगढ़ क्षेत्र के नगला बरी के समीप शुक्रवार को लोगों ने जब एक लगभग 50 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा तो वह सन्न रह गये। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नही हो सकी। पुलिस शव को अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो सकी थी।