Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रत्येक नागरिक अपने स्वास्थ्य की रक्षा हेतु वैक्सीनेशन अवश्य कराएं-डीएम

प्रत्येक नागरिक अपने स्वास्थ्य की रक्षा हेतु वैक्सीनेशन अवश्य कराएं-डीएम

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा विकास भवन स्थित एनआईसी में कर्मचारियों के वैक्सीनेशन हेतु स्थापित वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का वैक्सीनेशन एक अचूक अस्त्र है। प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है, कि वह अपने स्वास्थ्य की रक्षा हेतु वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। किसी भी प्रकार की भ्रांतियां एवं अफवाहों से बचें। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में कोविड-19 के नियमों का पालन भी आवश्यक रूप से किया जाए। किसी भी प्रकार के संक्रमण के लक्षण की संभावना होने पर अपनी जांच अवश्य कराएं, ताकि कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। उन्होंने सभी कार्मिकों को अपने टीकाकरण के पश्चात् लोगों में वैक्सीनेशन कराए जाने की जागरूकता पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि एक दूसरे को टीका लगवाए जाने हेतु प्रेरित करें।