Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मछली का शिकार करने के दौरान दो व्यक्ति नदी में डूबे

मछली का शिकार करने के दौरान दो व्यक्ति नदी में डूबे

इटावा। उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा में 6 लोग मछली का शिकार करने यमुना नदी पर गए थे। इसी दरमियान शिकार करते हुए दो व्यक्ति यमुना नदी में डूब गए। वही दोनों व्यक्तियों को डूबते हुए देख उनके साथी नदी में कूदे इस दौरान एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति पानी में कहीं लापता होगे। जैसी ही सूचना कोतवाली पुलिस को मिली, वैसे ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लगातार लापता व्यक्ति को ढूंढने की कोशिश करने लगे । लेकिन अभी तक युवक का कहीं भी पता नहीं चल सका। वहीं मृतक व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम का मातम छा गया।