Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शातिर वाहन चोर बाइक सहित दबोचा

शातिर वाहन चोर बाइक सहित दबोचा

सादाबाद। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे सघन चेकिंग संदिग्ध वाहन, व्यक्ति अभियान के अनुपालन में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा चोरी की घटना घटित करने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल हीरो स्पलैंडर बिना नं0 की बरामद हुई है। पकड़े हुए युवक ने अपना नाम करन सिंह पुत्र भुपाल सिंह निवासी किलोनी थाना बल्देव जनपद मथुरा बताया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया, एसआई रामदास यादव, है.का0 प्रवीन कुमार, सिपाही रन विजय शामिल थे।