Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिना मास्क के 76 लोगों व 21 वाहनों का चालान

बिना मास्क के 76 लोगों व 21 वाहनों का चालान

हाथरस। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु शासन द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन के क्रम में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में पुलिस द्वारा जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बिना मास्क के पकड़े गए कुल 76 व्यक्तियों का चालान किया गया तथा इसी दौरान कुल 817 वाहनों को चैक किया गया तथा 21 वाहनों का ई.चालान किया गया।