Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शराब तस्कर व सटोरिया दबोचे

शराब तस्कर व सटोरिया दबोचे

हाथरस। पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद की पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व सट्टे की खाईबाडी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा शराब की अवैध तस्करी करने के आरोप में लव कुश पुत्र तेज सिंह निवासी मेंडू को गिरफ्तार किया गया है और इसके कब्जे से 30 क्वार्टर शराब के बरामद किए गए हैं। जबकि थाना पुलिस द्वारा रतन कुमार पुत्र नारायण सिंह निवासी गांव बरौली को सट्टे की खाईबाड़ी में गिरफ्तार किया गया है और इसके कब्जे से 1580 रूपयेए सट्टा पर्चा आदि बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमों में एसआई समर पाल सिंह, हैड कांस्टेबल अजय कुमार, सिपाही जितेंद्र कुमार, राहुल शर्माए नवनीत कुमार, विपिन यादव शामिल थे।