Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरी की नौ बाइक और तमंचे सहित तीन गिरफ्तार

चोरी की नौ बाइक और तमंचे सहित तीन गिरफ्तार

फिरोजाबाद।  एसओजी व पचोखरा पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के सरगना सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को जेल भेजा है। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष पचोखरा थानाध्यक्ष हरवेन्द्र मिश्रा और एसओजी टीम ने निहाल सिंह की पुलिया से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जब उनके वाहनों की जांच की गई तो वह चोरी के निकले। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक रजनेश उर्फ लालू पुत्र धर्मपाल सिंह, सूरज पुत्र चेतराम और रिषभ पुत्र मनोज निवासीगण कुतुकपुर चनौरा थाना रामगढ़ बताया। उनके पास से चोरी की नौ बाइक और स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने आगरा, जयपुर और कानपुर नगर से लूटी हैं। एक बाइक फीरोजाबाद के रसूलपुर से छींनी गई थी। एसएसपी ने बताया कि इस गैंग के बाकी साथियों की भी तलाश की जा रही है। लूटी गई मोटरसाइकिलों के स्वामी से पुलिस की वार्ता हुई है। उनके आने पर उन्हें वाहन सुपुर्दगी में दिए जाएंगे।