Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर के बाहर से बाइक चोरी

घर के बाहर से बाइक चोरी

हाथरस। शहर के वाटर वक्र्स कॉलोनी स्थित घर के बाहर से अज्ञात चोर एक बाइक को चोरी कर ले गए। लेकिन थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। शहर के वाटर वर्कर्स कॉलोनी निवासी नीरज कुमार वार्ष्णेय पुत्र राजकुमार वार्ष्णेय द्वारा थाना हाथरस गेट पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह गत 10 जून को बाजार गया था और शाम को बाजार से लौटने के बाद उसने अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक संख्या यूपी 86 डब्लू/7471 घर के बाहर खड़ी की थी| जब वह लगभग आधे घंटे बाद घर के बाहर आया तो उसकी बाइक वहां पर नहीं थी और उसने काफी भागदौड़ कर बाइक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बाइक कहीं नहीं मिली। जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित नीरज कुमार वार्ष्णेय  का आरोप है कि उसने उक्त घटना की थाना हाथरस गेट पुलिस को उसी दिन तहरीर दे दी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।