Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मधुमक्खियों ने युवक पर बोला हमला,घायल

मधुमक्खियों ने युवक पर बोला हमला,घायल

हाथरस।  सुबह अपने खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे एक युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। बताया जाता है एक युवक कृष्ण पुत्र उमेश कुमार निवासी बाद अठवरिया थानां हाथरस गेट आज सुवह 6 बजे पशुओं के लिए चारा लेने गया था और तभी रास्ते में अचानक उस पर मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया और मधुमक्खियों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा युवक को तत्काल उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।