Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सदर विधायक ने निमार्ण कार्य की रखी आधारशिला

सदर विधायक ने निमार्ण कार्य की रखी आधारशिला

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत सदर विधायक ने मोहल्ला संतोष नगर की गलियों में निमार्ण कार्य की हवन-पूजन कर आधारशिला रखी। इस दौरान भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।  सदर विधायक मनीष असीजा ने मोहल्ला संतोष नगर में कई गलियों के निर्माण हेतु क्षेत्रिय पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के संग निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। नगर विधायक ने बताया कि 20 बर्ष पूर्व की बनी गलियों की स्थिति को सुधारने हेतु उक्त गलियों के निर्माण के लिए आज भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, स्थानीय पार्षद सुभाष गोला, सोबरन दिवाकर, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, अनिल भारद्वाज, सुनील पेंगोरिया, देवेश भारद्वाज, पंकज अग्रवाल, रामनरेश कटारा, पूनम शर्मा, उदय प्रताप सिंह, निकुंज शुक्ला, बीनेश शर्मा, रहीस बाबू, राजा भईया, धीरज पाराशर, मनोज शंखवार, भगवान दास शंखवार आदि मौजूद रहे।