Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बंदरों के आतंक ने एक व्यक्ति की ली जान

बंदरों के आतंक ने एक व्यक्ति की ली जान

फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। छतों व गलियों में बंदरों के आतंक के चलते लोगों का निकलना दुश्वार बना हुआ है। बंदरों का कहर दिन व दिन बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन नगर निगम बेपरवाह बना नजर आ रहा है। देर सायं बंदरो के आतंक के कारण एक व्यक्ति छत से नीचे गिर गया। आनन फानन में परिजन उक्त व्यक्ति को ट्रामा सेंटर लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उत्तर के खेड़ा मोहल्ला का है। जहां बीती रात एक व्यक्ति अपने घर की छत पर घूम रहा था। इसी दौरान बंदरों के झुंड छत पर आ गया। जिन्हें वह भगाने का प्रयास कर रहा था। तभी बंदर उसकी ओर दौड़ पड़े। अपने आप को बचाते समय उसका पैर फिसल गया। आनन-फानन में परिजन उक्त व्यक्ति को ट्रामा सेंटर लेकर पंहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।