Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 18 क्वार्टरों सहित गिरफ्तार

18 क्वार्टरों सहित गिरफ्तार

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्यवाही के क्रम में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये 18 क्वार्टर देशी व अंग्रेजी शराब के साथ राशिद पुत्र नसरुद्दीन निवासी वीडीओं वाली गली कस्बा हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई अमित कुमार, सिपाही अजय कुमार, श्रीकान्त, शिवकुमार शामिल थे।