Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चार जुआरी पकड़े

चार जुआरी पकड़े

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार जुआ, सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चंदपा पुलिस द्वारा चार लोगों को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते गिरफ्तार किया हैं। जिनके कब्जे से 420 रुपये व 52 पत्ता ताश बरामद हुए है। गिरफ्तार किए गए लोगों ने पुलिस को अपने नाम आकाश पुत्र मुन्नालाल निवासी झींगुरा, हमवीर सिंह पुत्र रामचरन निवासी गढ़ी कछवाया, शिवकुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी चितावर, अलाउद्दीन नसरुद्दीन निवासी चन्दपा बताए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अवधेश, सिपाही चित्र कुमार, अमित कुमार शामिल थे।