Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राज्य सभा सदस्य सुखराम सिह यादव ने किया योगाभ्यास,बोले योग को बनायेअपने जीवन का हिस्सा

राज्य सभा सदस्य सुखराम सिह यादव ने किया योगाभ्यास,बोले योग को बनायेअपने जीवन का हिस्सा

कानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य सभा सदस्य सुखराम सिह यादव ने अपनी पत्नी के साथ घर पर किया योगाभ्यास। राज्य सभा सदस्य सुखराम यादव ने कहा की योग मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा को ऊर्जा, ताकत और सौन्दर्य प्रदान करता हैं। प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है। मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीचए विशेष रूप से कोविड.19 के इस दौर में शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा। इसलिए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाये, प्रतिदिन योग कर शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ जीवन जीने के संकल्प को साकार करें।