Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोरोना समाप्ति के लिए महिला मोर्चा ने किया हवन यज्ञ

कोरोना समाप्ति के लिए महिला मोर्चा ने किया हवन यज्ञ

हाथरस। कोरोना महामारी को समाप्त करने के संकल्प को लेकर वातारण शुद्धि के लिये भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर वातावरण शुद्धि-प्राणवायु वृद्धि द्वारा संपूर्ण विधि विधान से वैदिक हवन-यज्ञ किया गया। हवन के बाद जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है, जिसके कारण विभिन्न प्रकार की महामारी फैल रही है। इसको रोकने के लिये वातावरण का शुद्ध होना बहुत अनिवार्य है। हवन से निकलने वाला सामिग्री युक्त धुंआ पूरे वातावरण को शुद्ध और पावन बनाता है। दैनिक जीवन में हवन की महत्ता बताते हुए जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्वेता दिवाकर चैधरी ने कहा कि वैदिक हवन में प्रयोग किये जाने वाली सामिग्री पूर्ण रूप से वैज्ञानिक होती है। जिसके माध्यम से पूरा वातावरण शुद्ध होता है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुनीता वर्मा, नगर महामंत्री संतोष जोशी मौजूद थीं।