Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर पालिका कर्मचारी संघ की कमेटी घोषित

नगर पालिका कर्मचारी संघ की कमेटी घोषित

हाथरस। नगर पालिका परिषद में अभी हाल ही में संपन्न हुए सामान्य कर्मचारी यूनियन के निर्वाचन में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ से संबद्ध नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर संजय कुमार शर्मा के निर्वाचित होने के बाद आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा द्वारा अपने संघ की कार्यकारिणी का गठन करते हुए उसकी घोषणा की गई है।
घोषित की गई कार्यकारिणी में अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने सोनिया सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय प्रकाश स्वर्णकार महामंत्री, जगदीश शर्मा संयुक्त मंत्री, जयप्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष, रामेश्वर उपकोषाध्यक्ष, पप्पू सह कोषाध्यक्ष, राजन सिंह संगठन मंत्री, योगेश शर्मा प्रचारमंत्री, मोहनचंद कुबेर ऑडीटर तथा विद्यासागर शर्मा, रामशंकर, योगेश भारद्वाज, सत्यवीर सिंह, राजीव कुलश्रेष्ठ, गोपाल चतुर्वेदी, रविंद्र शर्मा, रामकिशन, ओमप्रकाश शर्मा, विनोद कुमार सभी कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए हैं।