Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सूखा राशन किया प्रदान

सूखा राशन किया प्रदान

हाथरस। आर्थिक रूप से कमजोर 15 मध्यम वर्गीय आचार्यों एवं कर्मचारी परिवारों को जो पिछले 2 साल से कोरोना की वजह से संकट झेल रहे हैं। उन्हें एक महीने का सूखा राशन लगातार दूसरे महीने प्रदान किया गया। इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिरए आगरा रोड के प्रधानाचार्य देवेश, पूर्व छात्र परिषद, बृज प्रांत के विभाग प्रमुख डा0 योगेश, जिलाध्यक्ष देवेंद्र, वेंकटेशव वेलफेयर सोसायटी दिल्ली की ओर से संचालित नेकी की दुकान के अध्यक्ष के समरसता विभाग बृज प्रांत के सदस्य एवं विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद बृज प्रांत के संपर्क प्रमुख दीपक शर्मा मौजूद रहे।