Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अनियंत्रित होकरपलटा ईशिक्शा, दो महिलाएं घायल

अनियंत्रित होकरपलटा ईशिक्शा, दो महिलाएं घायल

शिकोहाबाद। नगर से सवारियां भरकर नसीरपुर के गांव शहजादपुर जा रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलट गया। ई रिक्शा के पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन आस पास के लोग एकत्रित हो गये। पुरुष यात्री तो कूद कर अलग हो गये, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों के नाम पूनम (26) पत्नी परमानंद और नीलम (31) पत्नी मुन्नालाल निवासी शहजादपुर दिदोली थाना नसीरपुर हैं।