Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए ट्विटर पर चलाएंगे अभियान

कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए ट्विटर पर चलाएंगे अभियान

कानपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर नई पेंशन व्यवस्था से लाभान्वित प्रदेश एवं जिले के सदस्य ट्विटर अभियान द्वारा चलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी ने बताया 2004के बाद के लाखों सरकारी कर्मचारी न ई पेंशन व्यवस्था से लाभान्वित होते हैं। प्रत्यूष द्विवेदी ने जानकारी दी पुरानी पेंशन व्यवस्था 2004के बाद नियुक्त हुए सदस्यों को प्राप्त नहीं होती है। सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने के उद्देश्य से प्रदेश नेतृत्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 30जून 2021 सुबह 10बजे से शाम 6बजे तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने के सम्बन्ध में अपना विचार अंकित कर सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय द्विेदी, जिला अध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी, महामंत्री अमर नाथ ने जिले के पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए सभी कर्मचारियों से ट्वीट करने का आव्हान किया है।