Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार »  मिशन छाया पर्यावरण के तहत 21 पौधारोपण

 मिशन छाया पर्यावरण के तहत 21 पौधारोपण

शिकोहाबाद। मिशन छाया पर्यावरण अभियान के तहत रॉयल कृष्णा ग्रुप (श्री रॉयल कृष्णा फाउंडेशन) द्वारा जसलाई रोड स्थित आहूजा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में डा. संजीव आहूजा के नेतृत्व में 21 छायादार पौधे लगाये गये।संस्था के अध्यक्ष आकाश यादव राजा ने कहा रॉयल कृष्णा ग्रुप कई वर्षों से छाया पर्यावरण मिशन के तहत पौधा रोपड़ करता आया है। इसी अभियान के तहत इस मानसून में 501 वृक्षारोपण करेगा। कॉलेज के डायरेक्टर डा. संजीव आहूजा ने कहा कि कोविड-19 के दौरान लोगों ऑक्सीजन की कमी को हम लोगों ने महसूस किया है। हमें आज पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाना चाहिए। जिससे कि हम ऑक्सीजन की कमी की समस्या का सामना ना करें। कॉलेज प्रिंसिपल ईशा आहूजा ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि हमें प्रकृति प्रदत संसाधनों का संरक्षण एवं सुरक्षा करनी चाहिए। जब भी हो सके अपनी सुविधा अनुसार एक पौधा जरूर लगाए। सभी सदस्यो ने कॉलेज परिसर में अलग-अलग प्रजाति के पौधे लगाए। इस अवसर पर सचिव आशीष यादव, धर्मेंद्र, गौरव जैन नंद झा, अरुण यादव, हिमांशु जैन, जुनैद खान, सचिन, शिवम, ऋषभ, मोनू चैधरी, राहुल यादव, राहुल (रॉकी), शिवम (शिब्बू), जितेंद्र, हर्ष गुप्ता, पीयूष कुशवाहा व कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।