Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विद्युत करंट से झुलसा किसान

विद्युत करंट से झुलसा किसान

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अमरपुर घना में आज खेत पर चारा लेने जा रहे एक वृद्ध किसान विद्युत करंट की चपेट में आ जाने से बुरी तरह से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल से अलीगढ़रेफर किया गया है।
बताया जाता है गांव अमरपुर निवासी करीब 60 वर्षीय एक किसान बुद्धसेन पुत्र देवीलाल आज दोपहर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए अपने खेत पर जा रहे थे तभी रास्ते में एचटी लाइन का तार टूटा पड़ा होने व एचटी लाइन पर हाईटेंशन लाइन के तार छू जाने के कारण उक्त तार में करंट उतर आया और किसान उक्त करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से विद्युत करंट से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में भारी खलबली मच गई और तत्काल ग्रामीणों द्वारा घायल किसान को उपचार हेतु बांग्ला जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है