Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निरीक्षण में डीएम को उप स्वास्थ्य केंद्र पर लटका मिला ताला,मांगा स्पष्टीकरण

निरीक्षण में डीएम को उप स्वास्थ्य केंद्र पर लटका मिला ताला,मांगा स्पष्टीकरण

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सन्दलपुर विकास खण्ड के जैतापुर में बने उप स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र में ताला लटका मिला। जिसके चलते जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह को इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।