Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्कूलों में शिक्षण कार्य हेतु उपलब्ध कराई जाएं पुस्तके-उमेश यादव

स्कूलों में शिक्षण कार्य हेतु उपलब्ध कराई जाएं पुस्तके-उमेश यादव

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद यादव ने कहा है कि सरकार द्वारा कक्षा 6, 7, 8 के छात्रों को पुस्तक वितरण के लिए बीआरसी दबरई पर पुस्तके उपलब्ध करा दी है। परंतु विद्यालय में अभी तक इस वर्ष की कोई भी पुस्तक नहीं पहुंची है। जिस कारण ऑनलाइन शिक्षण कार्य नहीं चल रहा है। अगर स्कूलों में पुस्तक वितरण कर दी जाए तो कम से कम छात्र पुस्तकों के सहारे अपना अध्ययन कर सकेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक विद्यालय में कक्षा 6, 7 व 8 की पुस्तकें उपलब्ध कराने को कहा है। जिससे बच्चों को पुस्तके उपलब्ध कराकर शिक्षण कार्य सुचारू रूप से शुरू कराया जा सके।