Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शादी समारोह में झगड़ा,युवक घायल

शादी समारोह में झगड़ा,युवक घायल

हाथरस। कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ले में शादी-समारोह के दौरान विवाद हो गया। जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। जिसका पुलिस ने उपचार कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जाता है शहर के मोहल्ला आर्य नगर कॉलोनी माया टाकीज के पास देर रात को शादी समारोह में दो गुट रास्ते के विवाद को लेकर आपस मेें भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हो गई। यहां पर आर्य नगर निवासी जमुना की बेटी की शादी थी। मारपीट से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस झगडा करने वालों को शांत करने के बाद कुछ लोगो को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल हुए एक बाराती का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया हैं।